राजस्थान में महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच राजगद्दी का विवाद चर्चा में है। विश्वराज सिंह के राजतिलक के बाद उदयपुर में सिटी पैलेस के बाहर स्थिति सोमवार देर रात तक तनावपूर्ण स्थित बनी रही, जहां विश्वराज सिंह और उनके समर्थकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। देर रात सिटी पैलेस के अंदर से पथराव हुआ। प्रशासन ने सिटी पैलेस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।