अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हंगामा हो गया, जिसके बाद ट्रंप को स्पीच छोड़कर जाना पड़ा। ट्रंप अमेरिका के रिनो में अपना चुनाव प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी वहां भीड़ में किसी शख्स के पास बंदूक होने की बात सामने आई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हंगामा शुरू होते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ट्रंप को लेकर वहां से निकल गए। हांलाकि बाद में संदिग्ध शख्स को हिरासत में ले लिया गया लेकिन जांच में उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। इसके बाद ट्रंप दोबारा स्टेज पर आए और भाषण देना शुरू किया।