इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-तोड़ में लगी हुईं हैं। लेकिन, राज्य में बीजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जब से बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के टिकटों का ऐलान करना शुरू किया है, तब से कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। सत्ताधारी बीजेपी में टिकट कटने से पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी से लेकर मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक तक पार्टी छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, हफ्ते भर के भीतर आठ से ज्यादा बड़े राजनीतिक चेहरों ने बीजेपी का दामन छोड़ा है।