कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश का अंतिम फैसला 16 नवंबर को होगा। इस दिन कमलनाथ की अगुवाई में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलेंगे और एक नया प्रस्ताव उनके सामने रखेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक राहुल गांधी 20 नवंबर की शाम महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद 21 और 22 नवंबर को यात्रा का विश्राम रखा गया है और इन 2 दिनों में राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे।