प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह की करिश्माई जोड़ी 2014 से ही भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार नए इतिहास गढ़ रही है। 2022 में भी पार्टी ने कई ऐसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे छू पाना भी आने वाले समय में दूसरे राजनीतिक दलों के लिए बड़ा चैलेंज साबित होगा। 2022 के साल की शुरूआत में ही हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एतिहासिक सफलता के साथ सरकार बनाने में सफलता पाई थी। उसे गोवा और मणिपुर में भी जीत हासिल हुई, तो 2022 के अंत में उसने गुजरात में जीत का ऐसा नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसे दोहरा पाना स्वयं भाजपा के लिए भी आसान नहीं होगा। वहीं, अब देखना यह होगा कि, क्या 2022 की तरह 2023 भी भाजपा के लिए एतिहासिक रहेंगा।