फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Cambodia War: Cambodia-Thailand को Trump की वॉर्निंग, भारत-पाक पर अब क्या बोले? |

Mon, 28 Jul 2025 08:26 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश की है, और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्दी रुक जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाया है, लेकिन इनकी तुलना में थाईलैंड और कंबोडिया में युद्धविराम कराना उनके लिए आसान है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह थाईलैंड और कंबोडिया पर व्यापार का दबाव बना रहे हैं ताकि वे लड़ना बंद कर दें। ट्रंप ने कहा, 'हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ व्यापार करते हैं। लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। मुझे लगता है यह विवाद सुलझाना आसान होगा, क्योंकि मैंने भारत-पाकिस्तान और सर्बिया-कोसोवो जैसे देशों के बीच भी समझौता कराया है।'

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह थाईलैंड और कंबोडिया पर व्यापार का दबाव बना रहे हैं ताकि वे लड़ना बंद कर दें। ट्रंप ने कहा, 'हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ व्यापार करते हैं। लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। मुझे लगता है यह विवाद सुलझाना आसान होगा, क्योंकि मैंने भारत-पाकिस्तान और सर्बिया-कोसोवो जैसे देशों के बीच भी समझौता कराया है।'कंबोडिया और थाईलैंड ने दिन में पहले ही एक-दूसरे पर तोपखाने से हमला करने का आरोप लगाया, जबकि ट्रंप ने कुछ ही घंटों पहले कहा था कि दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इससे पहले शनिवार रात, ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने कहा कि वे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें