बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान से उनके घर में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब 13वें आम चुनाव जीत बीएनपी ने जीत हासिल की है। संसदीय चुनाव 12 फरवरी को हुए थे। इन चुनावों में बीएनपी को भारी बहुमत मिला।
बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की इस मुलाकात की जानकारी दी है। पार्टी ने एक पोस्ट में लिखा, यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद यह मुलाकात हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7:10 बजे तारीक रहमान ढाका के वसुंधरा इलाके में जमात प्रमुख के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।