Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar: दिवगंत अजित पवार की पत्नी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने मुंबई स्थित मंत्रालय में अपने कार्यालय में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर नया पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र पार्थ पवार और एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सुनेत्रा पवार ने 'अजित दादा' को यादकर एक भावुक पोस्ट किया है।
बता दें कि, अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनेत्रा पवार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना से की।