बंगाल में विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद से पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे थे... लेकिन बीते कई दिनों से कुछ नेताओं से टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ सीधी बगावत छेड़ दी है... इसी क्रम में टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया है... इस्तीफा देने के बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने जानकारी दी... इसके साथ ही टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं... सुखेंदु शेखर ने ममता की टीएमसी को चोरों और दुष्कर्मियों की पार्टी बताया है... उन्होंने कहा कि आरजी कर की घटना ने मुझे फैसला लेने में मदद की। अगर मैं तब पार्टी छोड़ देता, तो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स मेरी हत्या कर सकते थे...