फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी

Fri, 28 Oct 2022 01:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर मीडिया की सुखिर्यों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने अब तक उनके आवास पर कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की है। स्वामी ने कहा है कि केंद्र ने पहले के आश्वासन के बावजूद उनके उस आवास पर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई, जिसमें वह सरकारी बंगले को छोड़ने के बाद रहेंगे। जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त स्वामी ने इससे पहले सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए सरकारी बंगले के पुन: आवंटन के लिए अदालत का रुख किया था। बता दें कि, स्वामी का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो गया था।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें