देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता आज से बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे। आम आदमी पार्टी की मांग पर कांग्रेस की सहमति के बाद इस बैठक में 26 पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बता दें कि, पिछले महीने 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर 15 पार्टियां ही विपक्षी बैठक में शामिल हुईं थीं। लेकिन, अब इस बैठक में करीब 26 दलों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।