फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk Hunger Strike: मैं सोनम को नहीं जानता था, 'चतुर' के वीडियो पर ये क्यों बोले आमिर खान?

Fri, 17 Jul 2026 12:02 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं। उनकी सेहत को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आमिर खान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि '3 इडियट्स' का फुंसुख वांगडू किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था और फिल्म बनाते समय न वह, न राजकुमार हिरानी और न ही अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे। आमिर ने वांगचुक के काम की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने और अनशन समाप्त करने की कामना भी की।

वहीं, फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैध ने अपने वीडियो में दावा किया कि फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। उन्होंने लोगों से वांगचुक के काम के बारे में जानने की अपील की और उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि "फुंसुख वांगडू" जैसा प्रेरणादायक शख्स भूख हड़ताल में अपनी जान गंवाए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें