फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer Health Update: अब कैसी है श्रेयस अय्यर की तबीयत? | Injury Update | BCCI

Tue, 28 Oct 2025 12:45 PM IST
तन्मय बरनवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य पर जानकारी दी है। सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बताया कि श्रेयस अब खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस पिछले दो दिन से सिडनी के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई थी। यह चोट उस समय लगी जब वह एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले रहे थे। सूर्यकुमार यादव से श्रेयस की हेल्थ के बारे में पूछा गया। इस पर टी20 कप्तान ने बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है और वह उनके भेजे गए मैसेज का जवाब दे रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि श्रेयस को कुछ और दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। 

सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय अय्यर ड्रेसिंग रूम में बेहोश भी हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्कैन से पता लगा कि उन्हें आंतरिक चोट लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रेयस की फिटनेस अपडेट देते हुए कहा था कि श्रेयस की बाएं पसली के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। हालत स्थिर है पर चोट जानलेवा साबित हो सकती थी। अब वह स्वस्थ हो रहे हैं। बोर्ड की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे। सूत्र ने कहा, श्रेयस की स्थिति को देखते हुए उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जा सकता है, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। अय्यर की स्थिति का आकलन करने के बाद बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया। मेडिकल टीम की तत्परता काम आई। उन्हें तुरंत इलाज मिल पाया। फिट घोषित होने के बाद ही वह भारत वापसी करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें