Shivraj Singh Son Wedding: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे शादी के बंधन में बंध गए है। 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में लिबर्टी शूज के मालिक अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल संग कार्तिकेय सिंह चौहान ने सात फेरे लिए।