Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने केरल के वायनाड में हुए ‘लक्ष्य’ लीडरशिप समिट में वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद का अनुभव साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
शशि थरूर ने कहा कि उन्हें केरल के वायनाड में आयोजित दो दिवसीय ‘लक्ष्य’ लीडरशिप समिट में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत का अनुभव बहुत अच्छा लगा।
थरूर ने एक्स पर साझा किया कि इस समिट में उन्होंने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, केरल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा समिट में औपचारिक बैठकों के बाहर अनौपचारिक बातचीत करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। पूरे राज्य के सहकर्मियों से मिलने का अवसर भी मिला।