2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों द्वारा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिशों पर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है। मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं। हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके।