फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election Results 2026: बंगाल में BJP के जीतते ही ममता बनर्जी और अभिषेक के आवास से हटाई गई सुरक्षा?

Wed, 06 May 2026 04:03 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर से सुरक्षा घेरे को कम कर दिया गया है। वहीं, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भी सुरक्षा कम कर दी गई है।

इस बीच, कोलकाता के पुलिस आयुक्त (सीपी) अजय कुमार नंदा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवासों से सुरक्षा हटाए जाने की खबरों पर स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि वहां पुलिस कर्मियों की एक अतिरिक्त यूनिट तैनात थी, इसलिए हमने उसे बस कम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर जो सुरक्षा व्यवस्था है, वह नियमों के अनुसार ही पूरी तरह तैनात है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें