चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति और पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद लगभग खत्म हो गया है। दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैा तलाक के लिए दोनों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था लेकिन बाद में दोनों ने समझौता कर लिया। दोनों एक साथ कभी ये मामला मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा था और सोशल मीडिया पर दोनों के मामले तेजी से वायरल हो गया थे। वर्तमान में ज्योति की पोस्टिंग नोएडा में है जबकि आलोक मौर्य सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में प्रतापगढ़ में तैनात आलोक मौर्या और उनकी पत्नी और पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं। सब कुछ भूलकर दोनों जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच करीब ढाई साल तक विवाद चला और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगाए। मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा और लोगों ने मीम्स और रील्स बनाकर खूब वायरल किया।