Sunetra Pawar: 28 जनवरी को बारामती विमान हादसे में एनसीपी प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस दुखद घटना के तीन दिन बाद एनसीपी विधायक दल की बैठक बुलाई जई, जिसमें सर्वसम्मति से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया है। ऐसे में सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर की गई जल्दबाजी पर महराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट की प्रतिक्रिया सामने आई है।
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अपने बयान में कहा कि 28 जनवरी को अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के कुछ ही दिनों बाद नए उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को 'बाद में होना चाहिए था'। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस घटनाक्रम से पता चलता है कि कुर्सी इंसान से ज्यादा जरूरी है। इसी के साथ मंत्री संजय शिरसाट ने आगे आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि यह जल्दबाजी एनसीपी की कुछ अंदरूनी राजनीति का नतीजा है।