श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल इस मामले में दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय किए हैं। एडिशनल सेशन जज मनीष खुराना कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 और 201 के तहत मामला बनता है।