अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में आरोपी शरीफुल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला है कि उसने सैफ के घर में घुसने से पहले अन्य फ्लैट में भी घुसने की कोशिश की थी. कबूतरों के बीट के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. घटना की पूरी जानकारी सीसीटीवी फुटेज और शरीफुल के बयान से मिली है.