फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Exit Poll 2025: 'बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी'; एग्जिट पोल पर सचिन पायलट का बड़ा बयान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 12 Nov 2025 07:55 PM IST

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त होने के बाद लोगों की नजर शुक्रवार को आने वाले चुनाव नतीजों पर है। इसी बीच कई न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। अभी तक सामने आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

इस बीच, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर चौंकाने वाला बयान दिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते। बदलाव की स्थिति हमने देखी थी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मेहनत की। महागठबंधन की स्थिति मजबूत है। मुझे विश्वास है कि बिहार में 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।"

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर कहा, "बिहार में बदलाव के लिए जनता ने वोट दिया है और बिहार में बदलाव होने जा रहा है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। INDIA गठबंधन को रोकने के लिए बीजेपी जानबूझकर एग्जिट पोल करवा रही है और अपने लोगों से करवा रही है। पहले SIR से बेमानी करनी की कोशिश की और अब माहौल बनाकर अधिकारियों के माध्यम से  बेमानी की ये तैयारी है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें