फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban Cloudburst News: रामबन की राजगढ़ तहसील में बादल फटने से तबाही, चार लोगों की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:04 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Ramban Cloudburst News: रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में बादल फटा है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया गया है और लापता का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, खोज और बचाव अभियान जारी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता हैं और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें