राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है।चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।यह ब्रिटिश-फ्रेंच सुपरसोनिक जेट अटैक एयरक्राफ्ट है। यह ग्राउंड अटैक और एंटी शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है। 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने भरने में सक्षम है। डेढ़ मिनट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच सकता है। इसके साथ ही 600 मीटर के छोटे रनवे से भी टेकऑफ या लैंडिंग कर सकता है।
राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ. इस हादसे में पायलट समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. डिफेंस सूत्रों की खबर के मुताबिक, क्रैश हुआ फाइटर प्लेन भारतीय वायु सेना का जुगआर है.क्रैश साइट पर जेट का मलबा बिखरा हुआ मिला है जिसमें आग लगी हुई है. जैसे ही फाइट जेट के क्रैश की खबर फैली, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके.गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया.