फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: आरोपी आनंद की मकान मालकिन का बड़ा बयान | Indore Couple News

Wed, 11 Jun 2025 05:08 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजा-सोनम केस में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस ने सोनम के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है। साथ ही आपको बता दे कि चार आरोपियों में से एक आनंद की मकान मालकिन का बयान भी सामने आया है। मकान मालकिन ने कहा कि वो चार-पांच साल से यहां रह रहा था पर ऐसा कभी नहीं लगा कि वो ऐसा कुछ कर सकता है। सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों परिवार सदमें में हैं। बुधवार को गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद राजा के केट रोड स्थित निवास पर मिलने पहुंचा। उसने राजा की मां के पैर छुए और रोने लगा। सोनम के भाई गोविंद से मुलाकात के बाद, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "मैंने गोविंद से पूछा कि क्या वह सोनम से मिला था। उसने कहा कि वह उससे तीन मिनट के लिए मिला था। मैंने उससे पूछा कि उसे मारा क्यों नहीं? उसने कहा कि उसे मौका नहीं मिला क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस थी। गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी पर लटका देना चाहिए। उसे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं... गोविंद की कोई गलती नहीं है।" सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि मैंने माफी मांग ली है। इस परिवार ने एक बेटे को खोया है। राजा मेरा प्रिय था। आज से इस परिवार की सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनम दोषी है तो फांसी पर चढ़ाया जाए। गोविंद ने बताया कि गाजीपुर से जब सोनम का फ़ोन आया तो वह फूट फूटकर रो रही थी और घबराई हुई थी। मैं सत्य के साथ हूं। इंसाफ के लिए वकील भी मेरी तरफ से रहेगा। हमें पता होता तो कहानी यहां तक नहीं पहुंचती। जितेंद्र रघुवंशी हमारा कर्मचारी है, मौसी का लड़का भी है। उसका हवाला कारोबार से लेना देना नहीं है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें