हिमाचल-उत्तराखंड राजस्थान समेत देश के के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून एक्टिव है और जोरदार बारिश भी दर्ज की जा रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई में भी जमकर बारिश हो रही है वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोग अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तेज बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण एक बार फिर से लोग उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो तेज बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने सोमवार को गाजियाबाद और नोएडा में थंडरस्टॉर्म और मेघगर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 24 जुलाई तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने 21 से लेकर 25 जुलाई तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने 21 से लेकर 25 जुलाई तक बीच-बीच में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं, हालांकि इस दौरान भारी बारिश के आसार नहीं हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते मौसम मिलाजुला रह सकता है.दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के साथ ही आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 26 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इस दौरान हल्ली से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।