भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के 21 जोनल रेलवे बोर्ड में कुल 9,970 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 11 मई 2025 तक चलेगी।