कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अदाणी के मुद्दे पर फिर सवाल उठाए है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में गौतम अदाणी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्व सरमा और अनिल एंटनी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने सवाल किया कि "अदाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं?"