इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा. घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से बीजपी नेताओं के अहंकारी बयान जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी, सरकार ने घमंड परोस दिया.' उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?