कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच महीने की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह कन्याकुमारी से निकले और उनके पीछे एक जन सैलाब चल रहा है, लेकिन उनके हर पहलू, प्रयास और कदम पर भाजपा की बारीक निगाह टिकी हुई है। भारत जोड़ी यात्रा तमिलनाडु और केरल के बाद तीसरे राज्य कर्नाटक में प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा को एक महीने पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे खूब उठा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की बहुत से लोग तारीफ कर रहे हैं।