कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 5 नवंबर को एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा में वोट चोरी करके बीजेपी की सरकार बनवाई गई. हरियाणा में वोट चोरी पकड़ी गई है, राहुल गांधी ने इस दौरान एक लड़की की फोटो भी दिखाई. जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस लड़की ने अलग-अलग नाम से 22 जगह वोट दिए. इस लड़की के नाम से 22 वोटर आईडी कार्ड मिले. इसी लड़की का नाम कहीं सीमा तो कहीं स्वीटी लिखा है. राहुल गांधी ने कहा कि ये ब्राजील की मॉडल है. हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई. राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।