राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 7 सिंतबर को एक साल पूरे हो गए हैं। राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का अंत 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। बता दें कि, इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था, वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुक कर 100 के करीब चर्चाएं कीं।