राफेल खरीद लेकर जहां तमाम विरोधी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं वायुसेना प्रमुख बी.एस धनोआ ने कहा है कि राफेल और एस-400 मिसाइलों की खरीद से भारतीय वायुसेना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी देश भारत की तरह गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है, दुश्मन को देखते हुए वायुसेना के स्तर को बल देने की जरूरत है।