पंजाब में बाढ़ से हालात सुधरे नहीं हैं, बल्कि और खराब होते जा रहे हैं। पंजाब की बाढ़ और रोजाना हो रही बारिश अब जानलेवा होती जा रही है। रविवार को अबोहर, संगरूर और अमृतसर में मकानों की छत गिरने की वजह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
मानसा में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग जगजीवन सिंह साइकिल से जा रहे हैं। अचानक पास में खड़ी दीवार गिरने का उन्हें अहसास होता है। जब तक वह बचने की कोशिश करते हैं, दीवार उनके ऊपर गिर जाती है। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ और बारिश जनित हादसों के कारण अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है।