देशभर में लोग कुलभूषण जाधव के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। दिल्ली और नागपुर में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नागपुर में लोगों ने पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पाकिस्तान उच्चयोग के बाहर लोगों ने जमकर नारेबीजी की।