Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को करीब सवा 12 बजे बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले प्रतीक की बेटी प्रथमा और उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पति प्रतीक को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।
प्रतीक यादव के पार्थिक शरीर को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले पत्नी अपर्णा भावुक हो गईं। अपने दिवंगत पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के पास अर्पणा यादव बेटियों के साथ खड़ी नजर आईं। मासूम बच्चियां अपने पिता को आखिरी बार निहारती रहीं। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।