योगी सरकार ने सत्ता में आते ही आलू किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया था. सरकार ने 487 रुपये प्रति क्विंटल के मुल्य पर आलू खरीदने का ऐलान किया था लेकिन मेरठ में सीएम योगी के इस आदेश को अधिकारियों ने ताख पर रख दिया है और आलू ना बिकने से परेशान किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय के सामने ही अपना सारा आलू लाकर पकट दिया है।