पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण से लोग परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक तरफ जहां लोग परेशान है वहीं प्रदूषण पर राजनीति भी जारी है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने इस मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने अपना किया वादा पूरा नहीं किया।