पीएनबी घोटाले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है। बीजेपी ने कांग्रेस पर घोटाले पर शामिल होने का आरोप लगाया। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बीजेपी ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है कांग्रेस ने घोटाला किया है। इस बयान के बाद अभिशेक मनु सिंघवी ने साफ कहा कि उनका और उनके परिवार का इस स्कैम से कोई लेना देना नहीं है वो निर्मला सीतारमण पर मानहानि का केस करेंगे।