फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Dhwajarohan Live: पीएम मोदी और RSS प्रमुख ने ऐसे फहराया केसरिया ध्वज

Tue, 25 Nov 2025 12:51 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहरा दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र पल में हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम को नमन किया. इस दौरान केसरिया रंग के धर्म ध्वजा को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पीएम मोदी ने फहराया। धर्म ध्वजा फहराने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान राम से सीखना चाहिए. हमें उनके चरित्र की गहराई को समझना चाहिए. हमें याद रखना चाहिए कि राम का अर्थ है मर्यादा, राम का अर्थ है जीवन और आचरण का सर्वोच्च आदर्श. राम सर्वोच्च सदाचार के जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं. राम एक ऐसे व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करते हैं जो धर्म के मार्ग पर चलते हैं. इसी दौरान मोहन भागवत ने भी लोगों को संबोधित किया। मोहन भागवत ने संबोधन में कहा कि इस दिन के लिए कितने राम भक्तों ने अपने प्राण अर्पण किए. मंदिर बनने में भी समय लगता है. यह धर्म ध्वज है. इसका भगवा रंग है. इस धर्मध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है. कोविदार वृक्ष दो देव वृक्षों के गुणों का समुच्चय है. धर्मध्वज को शिखर तक पहुंचाना है. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें