प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में है। गुजरात में धंधुका में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर अंबेडकर और सरदार पटेल के साथ बहुत अन्याय किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने राम जन्म भूमि विवाद का जिक्र करते हुए पूछा कि क्यों कांग्रेस चुनाव के लिए राम मंदिर मुद्दे को लटकाना चाहती है।