प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 37वें संस्करण में कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने आर्मी के जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जवान सरहद पर ही नहीं बल्कि विश्वभर में शांति स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की जिक्र भी किया और कहा कि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को हॉकी एशिया कप में जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने बच्चों को आने वाले बाल दिवस के लिए शुभकामनाएं भी दी।