फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने घर की चाबी देते हुए शिवजी सहनी से क्या बातें कीं?

Fri, 20 Jun 2025 03:36 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

गोपालगंज के शिवजी सहनी को पीएम मोदी ने घर की चाबी सौंपी तो उनके भाव कुछ इस अंदाज में देखने को मिले कि मानों उनके सपने पूरे हो गए हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि जब शिवजी सहनी पीएम मोदी के पास आए तो वो पीएम के पैर छूने के लिए झुके तो पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ कर उठाया और अपने पास बुलाकर उनसे कुछ बातें कीं। शिवजी सहनी पीएम मोदी से बात करते हुए काफी गंभीर लग रहे थे। पीएम मोदी ने उनका पीठ थपथपाया। शिवजी सहनी ने पीएम मोदी से अपने घर की चाबी ली और उनका अभिवादन किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सिवान जिले में पहुंचे हैं। जहां पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के 6684 पूर्ण आवासों के जरिए गरीबों को पक्के घर की चाबी सौंपी गई। पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को मंच पर चाबी सौंपी। इन सभी लाभार्थियों से पीएम मोदी ने कुछ न कुछ बातें की। इस दौरान पांचों लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दशक में देश भर में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। आप कल्पना कीजिए चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिला।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन घरों में सपने सजते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बिहार के 50 हजार परिवार के लिए घर की किस्त जारी किए गए हैं। मेरे लिए दोहरी खुशी की बात यह है कि यह घर माताओं और बहनों के नाम पर है। मेरी जिन बेटियों के नाम पर कभी कोई संपत्ति नहीं होती थी, अब वह अपने घरों की मालकिन बन रही है। हमारी सरकार घर के साथ-साथ बिजली पानी की सुविधा भी दे रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें