GST सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, " उन्होंने देश के लोगों को 'मेड इन इंडिया' के बारे में बताया है। लोग जो भी सामान खरीदना चाहते हैं, उन्हें मेड इन इंडिया सामान खरीदना चाहिए, न कि बाहर बने सामान। अगर हम सब कुछ यहीं बनाने का संकल्प लें, तो इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा.उन्होंने कई विषयों पर प्रकाश डालने की कोशिश की है. हम बिहार जीतने जा रहे हैं.अगर उन्होंने यह फैसला नहीं किया होता, तब भी हम (बिहार चुनाव में) जीत जाते.प्रधानमंत्री मोदी ने सही समय पर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है. विपक्ष कुछ भी कह सकता है.वे जितना बोलेंगे, हमें उतना ही फायदा होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कल से लागू होने वाले वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) सुधार के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्सट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा।
यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि मुझे खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन जीएसटी सुधार को लेकर उत्साह में है। वे इसके फायदों को ग्राहकों को पहुंचाने में जुटे हैं। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही पीएम ने देशवासियों को नेक्सट जेनरेशन जीएसटी सुधारों के लागू होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि यह कदम नागरिकों के जीवन में सरलता और बचत लाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से गरीब, मध्यम वर्ग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी सभी को लाभ मिलेगा। त्योहारों के इस मौसम में इस बचत उत्सव से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। होटल, यात्रा, वाहन और सामान की खरीद पर कम जीएसटी होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।