फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर अधिवेशन से पहले सुलझेगा पायलट-गहलोत विवाद !

Sat, 14 Jan 2023 11:33 AM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को समाप्त हो रही है। यात्रा की समाप्ति के तीन सप्ताह बाद रायपुर में कांग्रेस का बड़ा पूर्ण अधिवेशन शुरू होगा। सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि रायपुर में होने वाले पूर्ण अधिवेशन से पहले कांग्रेस को कई अहम मुद्दे सुलझाने होंगे। सभी मुद्दे अंदरूनी है और इसको लेकर खुलकर के विवाद भी हो चुका है। पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अधिवेशन में नई कार्य समिति के गठन की शुरुआत तो होगी। लेकिन इस शुरुआत से पहले अंदरूनी विवादित मामलों को सुलझा लेना बेहद जरूरी। फिलहाल अनुमान नहीं लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और पूर्ण अधिवेशन के बीच में उन सभी मुद्दों को आम सहमति के साथ सुलझाया जाएगा जिस पर खुलकर के विवाद चल रहा है। इसमें राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत का विवाद सबसे प्रमुख है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें