फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike Today: फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कब मिलेगी राहत ?

Tue, 26 May 2026 03:23 AM IST
Sahil Suyal वीडियो डेस्क,अमर उजाला

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर बड़ा असर डालना शुरू कर दिया है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। इससे पहले शनिवार को भी कीमतों में 87 से 91 पैसे तक का इजाफा किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर होता रुपया और बढ़ती आयात लागत इसकी मुख्य वजह हैं। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब परिवहन और रोजमर्रा की दूसरी जरूरी चीजों पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें