लगातार, हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम से आम जनता बेहाल है। आम आदमी सरकार से सवाल कर रहा है कि आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी कब आएगी। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 80 रुपये तक पहुंच गए हैं जबकि, मुंबई में 86 रुपये, कोलकाता में 82 रुपये और भोपाल में पेट्रोल का दाम 85 रुपये प्रति लीटर के करीब है।