फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Movie Controversy: शाहरुख खान के समर्थन में आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Fri, 16 Dec 2022 04:07 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगानी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर 'पठान' को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालिया रिलीज 'बेशर्म रंग' गाने पर यूजर्स बेहद नाराजगी जता रहे हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जिसपर अब हंगामा मचा हुआ हैं। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने का विरोध हो रहा है। लोग तरह तरह से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं और कई बातें करते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ‘पठान’ पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर जलाए जा रहे हैं। लेकिन, इस बीच अब सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शाहरुख खान के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनका समर्थन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहरुख खान का एक पोस्ट अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- 'नाकारत्मकता सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके सामूहिक नैरेटिव को बल मिलता है, जो सोशल मीडियो को विभाजनकारी और विनाशकारी बनाती हैं। सिनेमा एक काउंटर नैरेटिव को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें