फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheetal Devi News: पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने रचा इतिहास

Sat, 08 Nov 2025 09:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Sheetal Devi News: पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एक साल पहले सपना देखा था, जो अब पूरा हो चुका है। ये सपना था शारीरिक रूप से सक्षम एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करना। अब उन्होंने शारीरिक रूप से सक्षम भारतीय टीम में जगह बनाई है। शीतल जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में शामिल हुई हैं।

जन्म से ही भुजाहीन पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने गुरुवार को एक और उपलब्धि हासिल करते हुए जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप चरण तीन के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बनाई। विश्व कंपाउंड चैंपियन शीतल के लिए एक सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

शीतल देवी ने टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब मैंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो मेरा एक छोटा सा सपना एक दिन सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करना था। शुरुआत में मैं इसमें सफल नहीं हो पाई, लेकिन मैं हर असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ती रही। आज वह सपना एक कदम और करीब आ गया है।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें