जयललिता के निधन के बाद ओ पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के नए सीएम बने। रविवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद पन्नीरसेल्वम ने देर रात सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पन्नीरसेल्वम ने जयललिता की फोटो को अपने पास रखा। जयललिता की फोटो को अपनी जेब में रखकर पन्नीरसेल्वम ने सीएम पद की शपथ ली। पन्नीरसेल्वम जयललिता के सबसे भरोसेमंद नेता रहे। वो तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वो साल 2003 और 2014 में भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में जयललिता के दोषी ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री बने थे। अम्मा की गैरमौजूदगी में वे उनकी फोटो रखकर कैबिनेट मीटिंग लेते थे। बजट स्पीच के वक्त भी उनके हाथ में और उनके सूटकेस में जयललिता की फोटो रहती थी।